{"_id":"089faf7839217a923d758137be4afea0","slug":"justice-minister-of-france-resigns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की जस्टिस मंत्री का इस्तीफा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फ्रांस की जस्टिस मंत्री का इस्तीफा
Updated Wed, 27 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस की जस्टिस मंत्री क्रिस्टियाने तॉबिरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चरमपंथी गतिविधियों में दोषी पाए गए लोगों की नागरिकता समाप्त करने संबंधी बिल पर सांसदों की बहस से ठीक पहले उन्होंने इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
तॉबिरा इस विवादास्पद प्रस्ताव से असहमत थीं। पिछले साल 13 नवंबर को पेरिस पर हुए चरमपंथी हमले के बाद इस तरह के प्रस्ताव को पेश किया गया था। इस हमले में 130 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
मंत्री तॉबिरा ने अपने फैसले पर ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''कभी-कभी पद पर बने रहना विरोध का तरीका होता है, और कभी-कभी पद छोड़ देना विरोध दर्ज कराना होता है''।
विज्ञापन
उनकी जगह पर ज्यां जैक उरवा को नया मंत्री बनाया गया है।
जब तक आईएस तब तक आपातकाल
वहीं फ्रांस ने कहा है कि वो तब तक देश में आपातकाल की स्थिति रखेगा जब तक कि चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 'पूर्ण और वैश्विक जंग' खत्म नहीं हो जाती।
फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने बीबीसी से कहा कि आपातकाल की स्थिति में पुलिस को अधिक अधिकार मिल जाते हैं और वो संदिग्धों पर छापे और उन्हें नजरबंद कर सकती है।
पेरिस में पिछले साल 13 नवंबर को आईएस चरमपंथियों ने हमला किया था। इसके बाद वहाँ आपातकाल लगा दिया गया था और फिर इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।