फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Junko Tabei, first woman to climb Everest, dies at 77

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला ताबेई का निधन

Sun, 23 Oct 2016 04:27 PM IST
एजेंसी/ टोक्यो
एजेंसी/ टोक्यो Updated Sun, 23 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Junko Tabei, first woman to climb Everest, dies at 77
जुनको ताबेई - फोटो : file photo from The Japan Times

16 मई 1975 को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला, जुनको ताबेई का 77 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी थी और 70 से अधिक देशों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह कर इतिहास रचा था।

विज्ञापन


एवरेस्ट फतह करने के 16 वर्ष बाद 1991 में उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था, 'मैं और भी पर्वत फतह करना चाहती हूं। उन्होंने यह साहस भरा काम एक ऐसे देश में रहते हुए किया था जहां महिलाओं की जगह घर में मानी जाती थी। उनका फलसफा था कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने 1969 में एक लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना की थी। दो बच्चों की मां ने 1991 के इंटरव्यू में कहा, 'मेरी पीढ़ी के अधिकतर जापानी पुरुष उम्मीद करते हैं कि महिलाएं घर में रहेंगी और घर की सफाई करेंगी। वह 1992 में सात महाद्वीपों की सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह करने वाली पहली महिला बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed