{"_id":"70a2f1425f6ecc1c7197c5f39b1486a1","slug":"jordan-attack-on-islamic-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन ने शुरू किया आईएस से बदला लेना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जॉर्डन ने शुरू किया आईएस से बदला लेना
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
जॉर्डन ने बदले की कार्रवाई के तहत इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। जॉर्डन के विदेश मंत्री नासिर जुदेह ने कहा,"इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमारे हवाई हमले जॉर्डन के पायलट की हत्या का बदले लेने की कार्रवाई की शुरुआत है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जॉर्डन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्रवाई कर रहा था। जॉर्डन ने इससे पहले सीरिया में चरमपंथी समूह के ठिकानों पर बमबारी की थी, लेकिन जुदेह का कहना है कि अब इस कार्रवाई को इराक तक बढ़ा दिया गया है।जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से कड़ा बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले आईएस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया है कि मोएज अल कसासबेह नाम के जॉर्डन के पायलट को जिंदा जलाकर मार डाला गया।
कसासबेह को पिछले साल दिसंबर महीने में उस वक्त बंधक बनाया गया था, जब उनका विमान सीरिया में रक्का के पास मार गिराया गया। ये विमान अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं की मदद के लिए जा रहा था।
विज्ञापन