{"_id":"57817da14f1c1b6f0c7fd865","slug":"jmb-was-behind-the-dhaka-cafe-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश पुलिस का दावा, ढाका आतंकी हमले के पीछे आईएस नहीं जेएमबी का था हाथ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश पुलिस का दावा, ढाका आतंकी हमले के पीछे आईएस नहीं जेएमबी का था हाथ
एजेंसी/ ढाका
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश में हाल ही में हुई दो आतंकी हमलों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने नहीं, बल्कि जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) ने अंजाम दिया था। बांग्लादेशी पुलिस ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश पुलिस के महानिरीक्षक एकेएम शाहिदुल हक ने बताया कि ढाका में एक कैफे पर हुए हमले में मारे गए पांचों आतंकियों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही थी। जांच में सामने आया कि ये सभी जेएमबी के आतंकी थे।
विज्ञापन
एक जुलाई को गुलशन इलाके में होली आर्टिसन बेकरी में आतंकियों ने अचानक हमला बोला था। इसमें 17 विदेशियों को मिलाकर 22 लोगों की मौत हुई थी। इसके ठीक छह दिन बाद रमजान ईद के मौके पर आतंकियों ने फिर हमला किया और तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हक ने बताया कि ईद के दिन हुए हमले के लिए भी जेएमबी ही जिम्मेदार था। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकी हमले की जगह से गिरफ्तार किए गए आतंकी ने कबूल किया कि वे गुलशन इलाके में हमले को अंजाम देने वालेे आतंकियों से संपर्क में थे। हालांकि उन्होंने हमले में आईएस का हाथ होने के दावे को एकबार फिर नकारा।