फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   jihadi jhon left's is

मौत के डर से लोगों के सिर कलम करने वाले जिहादी जॉन ने छोड़ा आईएस!

Mon, 27 Jul 2015 09:50 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Mon, 27 Jul 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
jihadi jhon left's is

आतंकी संगठन आईएसआईएस के वीडियो में नकाब पहने लोगों के बड़ी ही बेरहमी से सिर कलम करने वाले आतंकी जिहादी जॉन ने इस्लामिक स्टेट छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आईएस में उसकी उपयोगिता खत्म हो गई थी, जिसके कारण उसने अपना मास्क हटा दिया है। एमआई-5 का आरोप है कि उसने ब्रिटेन में बहुत से लोगों की आईएस में भर्ती की।
विज्ञापन


उसे पिछले छह माह से आईएस के किसी वीडियो में नहीं देखा गया है। कहा जा रहा है कि वह सीरिया में किसी और जिहादी समूह में मिल हो गया है।

ये है जिहादी जॉन

jihadi jhon left's is

माना जा रहा है कि उसने मौत के डर के ऐसा किया। उसे इस बात की डर था कि कहीं वह ब्रिटिश और अमेरिकी विशेष बलों के हाथ में न लग जाए।  

जिहादी जॉन का नाम मोहम्मद एमवाजी बताया जाता है। वह मूल रूप से लंदन का रहने वाला है। आईएस की ओर से जारी किए जाने वाले अधिकतर वीडियोज में जिहादी जॉन ने कई बंधको का गला काटा है जिसमें जापानी फोटो पत्रकार केनजी गोटो भी शामिल हैं।

जिसके बाद ये पूरी दुनिया में कुख्यात हो गया। वह एक ब्रिटिश कुवैती शख्स है, कंप्यूटर साइंस में ग्रेजूएट जॉन की पहचान बीते फरवरी में सार्वजनिक हो गई इसकी वजह उसका ब्रिटिश लहजा था।

मौत का था डर

jihadi jhon left's is

बीते कई महीनों से जॉन आईएसआईएस के कई वीडियोज में नजर नहीं आया, जिसकी वजह यह मानी जा रही है कि उसने अपनी पहचान सार्वजनिक होने के चलते ऐसा किया।

उसे इस बात का डर था कि आईएसआईएस के लोग भी उसे मरवा सकते हैं और ब्रिटिश और अमेरिका की विशेष दस्ते भी उसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed