{"_id":"583cb4204f1c1b0f1ede5be3","slug":"japani-robot-failed-in-university-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी रोबोट यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में फेल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जापानी रोबोट यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में फेल
एजेंसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी रोबोट का देश की प्रतिष्ठित टोक्यो यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का सपना टूट गया। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोट लगातार चौथे साल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने में नाकाम रहा है। इसके चलते अब उसे उद्योग-धंधे में नौकरी पर लगाया जाएगा।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेटिक्स के प्रोफेसर नोरिको अरई ने कहा, ‘रोबोट ने पिछले साल के समान ही अंक प्राप्त किए। इसलिए हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की संभावनाओं और सीमाओं का आकलन करने में सक्षम हैं। अब हम उसकी क्षमताओं को विकसित करेंगे, ताकि उद्योग में उससे काम लिया जा सके।’
तोरोबो कुन नाम के रोबोट ने नेशनल सेंटर टेस्ट पास करने के लिए कई प्रयास किए। जापान के विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने के लिए इस टेस्ट को पास करना जरूरी है। यह रोबोट इस परीक्षा में 2013 से बैठ रहा है, लेकिन चौथे प्रयास में भी वह टेस्ट निकालने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
इस परीक्षा की पांच विषयों में आठ टेस्ट लिए गए और रोबोट ने 950 अंकों में से 525 अंक हासिल किए। उसने पिछले साल की तुलना में इस बार 14 अंक ज्यादा प्राप्त किए, लेकिन उसका कुल अंक 57.1 फीसदी ही रहा, जो प्रवेश के लिए मानक अंक से काफी कम है।
टोक्यो यूनिवर्सिटी के लिबरल ऑर्ट्स कोर्स में दाखिले के लिए 80 फीसदी अंक पाना आवश्यक है, लेकिन इस अंक को छूने में असफल रहा।