फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan vanilla airlines aplozise its mistake for diabled passenger

उन्हें घिसट-घिसट कर विमान की सीढ़ियां चढ़नी पड़ी

Fri, 30 Jun 2017 01:23 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
japan vanilla airlines aplozise  its mistake for diabled passenger
vanilla airlines

जापान के वनीला एयरलाइंस ने एक विकलांग यात्री से माफी मांगी है, जिन्हें किसी तरह अपने को घसीटते हुए विमान की सीढ़ियां चढ़नी पड़ी। अमामी द्वीप के लिए उड़ान भरते समय हिदेतो किजिमा अपने दोस्तों की मदद से विमान में सवार हुए थे। लेकिन वहां से वापसी के समय, एयरलाइन के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि सुरक्षा कारणों से उन्हें विमान में चढ़ने नहीं दिया जाएगा, अगर वे बिना किसी की मदद से विमान में चढ़ न पाएं।

विज्ञापन


इसके बाद किजिमा ने अपने व्हीलचेयर को वहीं छोड़ दिया और अपने हाथों के सहारे अपने को घसीटते हुए विमान की सीढ़ियां चढ़े। किजिमा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में स्कूल में रग्बी के दौरान एक हादसे के कारण कमर से नीचे से वे अपाहिज हो गए।
विज्ञापन


नए क़दमों की घोषणा
लेकिन इसके बाद वे 158 देशों के 200 से ज्यादा हवाई अड्डों पर गए हैं। जहां कहीं भी विकलांग यात्रियों के लिए सुविधाएं नहीं होती हैं, वे अपने मित्रों और कर्मचारियों की मदद से विमान पर चढ़े हैं। हालांकि कई बार यात्राएं कठिन नहीं हैं, लेकिन उनसे कभी ये नहीं कहा गया कि वे विमान पर नहीं चढ़ सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जापान के निप्पॉन टीवी को बताया कि वे ऐसे कड़े नियम से आश्चर्यचकित थे। उन्होंने बताया 'मैंने सोचा कि क्या हवाई अड्डे के कर्मचारियों को ये नहीं पता कि वे गलत हैं।वनीला एयर ऑल निप्पन एयरवेज़ की सस्ती विमान सेवा है। कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और व्हीलचेयर इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए नए कदमों की भी घोषणा की है।
 

कंपनी यात्रियों के लिए एक स्पेशल चेयर की व्यवस्था करेगी

japan vanilla airlines aplozise  its mistake for diabled passenger
Hideto Kijima
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि अब वो ऐसे यात्रियों के लिए एक स्पेशल चेयर की व्यवस्था करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया 'हमें इसका दुख है कि हमारे कारण उन्हें इतनी तकलीफ हुई'।

वैसे इस साल यात्रियों के साथ बुरे बर्ताव की कई घटनाए हुई हैं। इस साल अप्रैल में एक वियतनामी-अमरीकी डॉक्टर को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट से खींचकर उतारा गया। ये घटना शिकागो की है, जब उन्होंने ख़ुद ही अपना सीट देने से इनकार किया, तो अधिकारियों ने उन्हें खींचकर हटाया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइंस का काफी विरोध हुआ, जिसके बाद कंपनी ने अपनी नीति बदली और घायल डॉक्टर को मुआवजा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed