{"_id":"59ec62634f1c1bc8678b6f49","slug":"japan-scientists-discovered-moon-tunnel-says-perfect-place-for-a-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद पर मिली 'सुरंग', वैज्ञानिकों ने किया दावा- वहां बनाई जा सकती है कॉलोनी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चांद पर मिली 'सुरंग', वैज्ञानिकों ने किया दावा- वहां बनाई जा सकती है कॉलोनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
आने वाले वक्त में चांद पर बनने वाली लूनर गुफा ऐसी होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने चांद पर 'सुरंग' ढूंढ लेने का दावा किया है और साथ ही कहा है कि आने वाले दिनों में वहां पर एक लूनर कॉलोनी बनाई जा सकती है जिसमें मनुष्य रह सकेंगे। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने वह सुरंग 18 अक्टूबर को रडार सिस्टम का इस्तेमाल करके ढूंढी थी।
विज्ञापन
जापानी वैज्ञानिकों का दावा है कि यह सुरंग एक ज्वालामुखी के पास लगभग 3.5 बिलियन सालों पहले पहले बनी थी। उसी सुरंग को आने वाले वक्त में लूनर गुफा के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन,नासा ने दी सूचना
विज्ञापन
चांद पर फिलहाल दिन में 224°F और रात में 153°C तापमान रहता है और वहां पड़ने वाली कॉस्मिक किरणें भी चांद की सतह तो नुकसान पहुंचाती रहती हैं, ऐसे में वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गुफा किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से बचा सकती है।
यह खोज ऐसे वक्त में की गई है जब रूस-अमेरिका और चीन-यूरोप मिलकर चांद पर लूनर बेस बनाने की कोशिशों में लगे हैं। जापान भी 2030 तक इस मिशन पर आगे बढ़ना चाहता है।