फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Japan's Space Drone sent the first picture

जापान के स्पेस ड्रोन ने भेजी पहली तस्वीर

Wed, 19 Jul 2017 11:18 AM IST
BBC
BBC Updated Wed, 19 Jul 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
 Japan's Space Drone sent the first picture
ड्रोन - फोटो : BBC

जापान की स्पेस एजेंसी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक ड्रोन के जरिए ली गईं पहली तस्वीरें जारी की हैं। इंटर्नल बाल कैमरा ड्रोन को अंतरिक्ष यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए भेजा गया है। ड्रोन को धरती से ही चलाया जाता है और ये जीरो ग्रेविटी (गुरुत्वहीनता) में भी आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन


अंतरिक्ष में तैरती छोटी सी लुभावनी बॉल जैसा ये ड्रोन एक खिड़की की तरह है जिससे स्पेस स्टेशन में रहने वालों की जिंदगी में झांका जा सकता है। जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का कहना है कि ये ड्रोन जून में स्पेस स्टेशन भेजा गया था लेकिन इसने जो तस्वीरें और वीडियो भेजे हैं, उन्हें पहली बार जारी किया गया है।
विज्ञापन


स्पेस एजेंसी के मुताबिक, "ये किसी भी वक्त कहीं भी घूम सकता और किसी भी एंगल से तस्वीरें ले सकता है।" ड्रोन का काम तस्वीरें लेना और वीडियो रिकॉर्ड करना ही है। अब तक अंतरिक्ष यात्री अपने काम और प्रयोगों का रिकॉर्ड करने के लिए ऐसा खुद ही करते थे। स्पेस एजेंसी के मुताबिक, "इसमें उनके काम के कुल घंटों का 10 फीसदी वक्त लगता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed