जिम्मेदारी नहीं उठा पा रहे हैं जापान के सम्राट, छोड़ेंगे गद्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के सम्राट अकिहितो ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें चिंता है कि उनकी खराब सेहत की वजह से उन्हें जिम्मेदारियों को पूरा करने में मुश्किल आ सकती है। सम्राट के यह कहने के बाद से आने वाले समय में उनके पद त्याग की संभावना का संकेत मिल रहा है।
देश को अपने एक संबोधन में सम्राट ने कहा,'राष्ट्र के प्रतीक के तौर पर अपने कुव्वत अनुसार मैंने अब तक जिन कर्तव्यों की जिम्मेदारी निभाई है, मुझे चिंता है कि इन्हें पूरा करने में अब मुझे मुश्किल आ सकती है।'
82 वर्षीय अकिहितो ने कहा,'ऐसा भी वक्त आया जब मुझे अपनी तंदुरूस्ती को लेकर कई बार दिक्कत महसूस हुईं।'
पद त्याग का उल्लेख नहीं किया
अकिहितो ने गोल मोल अंदाज में ये बातें कहीं, बहरहाल अपने भाषण में उन्होंने पद त्याग का उल्लेख नहीं किया। लिहाजा, सरकार के उनकी टिप्पणियों की विवेचना करने की संभावना है कि उनकी इस इच्छा का मतलब उनके पद त्याग से है या नहीं।
बहरहाल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सम्राट के भाषण के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सरकार सम्राट की टिप्पणी को ‘‘गंभीरता’’ से ले रही है।
उन्होंने कहा,'सम्राट के कर्तव्यों और उनकी उम्र के साथ बढ़ते दबाव के संबंध में विचार करते हुए जो कुछ भी किया जा सकता है उस बारे में हमलोग विचार कर सकते हैं।'