{"_id":"5ba34d02867a557e88369d0e","slug":"japan-prime-minister-shinzo-abe-elected-as-leader-of-his-party-will-become-pm-with-longest-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंजो आबे जापान में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, फिर चुने गए अपनी पार्टी के नेता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शिंजो आबे जापान में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, फिर चुने गए अपनी पार्टी के नेता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
शिंजो अाबे
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज होने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। आबे को गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए। अब वे अगले तीन साल तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही वे संविधान में संशोधन करने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय रूढ़िवादी आबे को 553 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले।
चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है। अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
विज्ञापन
अब इस सप्ताहांत आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। (इनपुट:एएफपी)