फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Japan population More children than the number of elders in

जापान में बच्चों के मुकाबले बुजुर्गों की संख्या ज्यादा

Mon, 05 May 2014 11:33 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
Japan population More children than the number of elders in

जापान के गृह और सूचना मंत्रालय का कहना है कि पिछले एक साल के मुक़ाबले जापान की जनसंख्या में दो लाख 84 हज़ार लोगों की कमी आई है।

विज्ञापन


जनसंख्या के नए आंकड़ों के अनुसार जापान की जनसंख्या में 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोग 25.6 फ़ीसदी हैं जबकि 14 साल से कम उम्र के बच्चों का अनुपात पहले से गिर कर कुल जनसंख्या का सिर्फ़ 13 फ़ीसदी रह गया है।

जापान की कुल आबादी 12 करोड़ 70 लाख है। जापान में 65 साल से ज़्यादा आयु के लोगों की संख्या तीन करोड़ से ज़्यादा है जो आबादी का 25.6 फीसदी हैं।

विदेशियों की जनसंख्या में भी कमी

Japan population More children than the number of elders in

इसी तरह जापान में 14 या उससे कम उम्र के बच्चों की संख्या एक करोड़ साठ लाख है जो पिछले साल के मुक़ाबले में एक लाख 60 हज़ार कम है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जापान की आबादी में बुजु्र्गों का हिस्सा सबसे ज़्यादा है।

एक अनुमान के अनुसार अगर जापान में जनसंख्या का मौजूदा रुझान जारी रहा तो साल 2060 तक जापान की आबादी में 65 साल से ज़्यादा आयु के लोगों की संख्या 40 फ़ीसदी तक हो सकती है।

जापान की जनसंख्या में बीते तीन दशकों में लगातार कमी आ रही है। जापान में पहली बार वहां लंबे अरसे से रहने वाले विदेशी लोगों की भी जनगणना की गई। पिछले साल जापान के फुकुशिमा में हुए परमाणु हादसे के कारण वहां विदेशियों की संख्या में भी कमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed