{"_id":"59cd790b4f1c1b78548b4dc2","slug":"japan-pm-shinzo-abe-announced-midterm-election-will-soon-parliament-dissolve","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया से तनाव के बीच जापान के पीएम अबे ने भंग की संसद, चुनाव में कोइकी से होगा सामना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया से तनाव के बीच जापान के पीएम अबे ने भंग की संसद, चुनाव में कोइकी से होगा सामना
एजेंसी, टोक्यो
Updated Fri, 29 Sep 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर दी और राष्ट्रीय चुनाव अभियान का बिगुल फूंका। चुनाव में वह टोक्यो की पहली महिला गवर्नर युरिको कोइकी से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि निचले सदन में विपक्षी सांसदों ने पीएम के इस फैसले के लिए बुलाए गए सत्र का बहिष्कार किया। उनका कहना था कि उत्तर कोरिया के साथ तनाव के बीच मध्यावधि चुनाव का फैसला करके अबे राजनीतिक शून्य पैदा कर रहे हैं। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 22 अक्टूबर को चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भारत-जापान की दोस्ती पर बोला चीन- 'विवादित क्षेत्र' में तीसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
अबे ने कहा, ‘आज से एक कठिन लड़ाई की शुरुआत। यह चुनाव इस बारे में है कि कैसे लोगों की जान बचाई जाए। हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करना है क्योंकि हम उत्तर कोरिया से खतरे का सामना कर रहे हैं। हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने की जरूरत है।’
अबे को टोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइकी की नई पार्टी से बढ़ती चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यूरिको की पार्टी ‘ऑफ होप’ का गठन हाल ही में हुआ है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कोइकी अबे पर दबाव बनाते हुए दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की मिसाइल को हवा में ही मारेगा जापान, सीमा पर किया 'इंतजाम'
हालांकि एक हफ्ते पहले अबे के पास चुनाव में 30 अंकों से ज्यादा की बढ़त थी लेकिन अब यह अंतर कम होता दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि अबे ने सोमवार को अचानक मध्यावधि चुनाव की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया था।