{"_id":"7c953b2e-041f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"japan-pm-noda-retains-party-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी चुनाव जीतकर नोदा ने बरकरार रखा पीएम का पद ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पार्टी चुनाव जीतकर नोदा ने बरकरार रखा पीएम का पद
टोक्यो/एजेंसी
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:36 AM IST
विज्ञापन
जापानी प्रधान मंत्री योशिहिको नोदा ने शुक्रवार को हुए पार्टी अध्यक्ष चुनाव में अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों को हराकर, प्रधान मंत्री का पद अपने पास बरकरार रखा। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के इस चुनाव में जो विजयी होता उसे ही प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपी जाती। इस चुनाव में उन्होंने देश के पूर्व विदेश मंत्री कजुहिरो हारागुची और पूर्व कृषि मंत्री हिरोताका एकमात्सू और मिचिहिको कानो को मात दी।
जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने बताया कि उन्हें कुल 818 मत प्राप्त हुए। जबकि चारों उम्मीदवारों ने 1231 वोटों के बहुमत के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नोदा की जीत पहले से तय मानी जा रही थी। जीत के बाद नोदा ने अपने कैबिनेट में फेरबदल की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने जरूरी आर्थिक कदम भी उठाने की बात कही।