फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan loans via palm scans

एटीएम पर हथेली के स्कैन से लाखों का लोन

Thu, 01 Oct 2015 04:23 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
japan loans via palm scans

जापानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ जापान के एक बैंक ने हथेली की स्कैनिंग के आधार पर एटीएम से ही कर्ज़ देने की योजना बनाई है। 'असाही शिम्बुन' अख़बार के मुताबिक, पश्चिमी जापान में स्थित ओगाकी क्योरित्सू बैंक के उपभोक्ता इस तरह एटीएम मशीन से 20 लाख येन (11.20 लाख रुपए) तक का लोन ले सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि बैंक के उपभोक्ता इस सेवा का उपयोग प्राकृतिक आपदा के दौरान ही कर सकते हैं। बैंक ने एटीएम में पाम वेन वेरिफ़िकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो सिर्फ ग्राहक की हथेली की स्कैनिंग कर पूरी प्रक्रिया को अंजाम देती है।

विज्ञापन

पहचान से संबंधित दस्तावेज खो गए

japan loans via palm scans

ये कर्ज़ प्राकृतिक आपदा के दिन से एक महीने तक उपलब्ध होगा, लेकिन यह सुविधा केवल छह इलाक़ों (प्रीफ़ेक्चर) में मिलेगी जहां इस बैंक की शाखाएं हैं। बैंक का कहना है कि 2011 में भूकंप और सुनामी की तबाही के बाद बैंक ने इस बारे में सोचा।

उस समय अधिकांश लोग इसलिए नहीं कर्ज ले पाए कि उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेज खो गए थे। साल 2012 में बैंक ने इसी से मिलती जुलती स्कीम लॉन्च की थी जिसमें ग्राहक अपनी हथेली की स्कैनिंग से अपने खाते से पैसा निकाल सकते थे। ये एक ऐसी सेवा है जिसके तहत तीन लाख लोग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed