फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan earthquake evacuation

जापानः आने वाले दिनों में आएंगे और भूकंप

Wed, 20 Apr 2016 04:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 20 Apr 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
japan earthquake evacuation
आने वाले दिनों में आएंगे और भूकंप - फोटो : Reuters

जापान में करीब ढाई लाख लोगों को आने वाले दिनों में और भूकंप आने की आशंका के कारण घर छोड़कर जाने को कहा गया है। यह जानकारी जापान रेड क्रॉस सोसायटी ने दी है। सोसायटी के सलाहकार नाओकी कोकावा ने बीबीसी को बताया कि सुरक्षित इलाकों में भेजे गए लोगों की देखभाल के लिए कुछ और मेडिकल टीमों को रवाना किया जा चुका है। पिछले हफ़्ते जापान के क्यूशु द्वीप में आए दो ताकतवर भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/18/160418082040_japan_earthquake_evacuation_centre_624x351_epa.jpg
विज्ञापन


जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने ये चेतावनी भी जारी की है कि आने वाले दिनों में भूकंप के कई और झटके आ सकते हैं। इस भूकंप में इमारतों, घरों, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान हुआ और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। अभी भी राहत और बचाव कार्य में करीब 30,000 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। सार्वजनिक प्रसारण माध्यम एनएचके ने पुलिस के हवाले से बताया है कि 11 लोग अब तक लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/18/160418081710_japan_earthquake_624x351_reuters.jpg
इधर सुरक्षित इलाकों में भेजे गए लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें खाना कम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात के खाने में बस चावल के दो कटोरे दिए जा रहे हैं। सुरक्षित केंद्रों में रह रहे कई दूसरे लोगों ने पानी के कमी की भी बात कही। इन सबके विपरीत प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे का कहना है कि उनकी सरकार सबका पूरी ख्याल रख रही है।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/18/160418081855_japan_earthquake_624x351_getty.jpg

जापान के दक्षिणी इलाक़े कुमामोटो में शनिवार की रात को 7.3 तीव्रता का भूंकप में आया था। अमरीकी सेना जापान के राहत कार्यों में सहयोग देने की तैयारी कर रही है। जापान में भूकंप के झटके आते रहते हैं लेकिन भवन निर्माण के सख़्त कानूनों की वजह से अक्सर नुक़सान नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed