फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan bus drivers started free ride strike, didn't take money from passengers

जापान में बस ड्राइवरों ने अपनाया 74 सालों पुराना हड़ताल का ये अनोखा तरीका

Sat, 05 May 2018 09:26 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
japan bus drivers started free ride strike, didn't take money from passengers

अगर देश में बस ड्राइवर या ऑटो ड्राइवर प्रशासन से नाखुश हों तो वो हड़ताल शुरू कर देते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को होती है, जो अपने रोजमर्रा के कामों के लिए इन पर निर्भर रहती है। हड़ताल में अमूमन बस और ऑटो सर्विस बंद कर दी जाती है। लेकिन जापान में एक अनोखे तरीके से हड़ताल कर विरोध जताया जा रहा है। यहां की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर की बड़ी कंपनी 'रयोबी बस सर्विस' ने हड़ताल शुरू कर दी है। इस स्ट्राइक का नाम 'फ्री राइड स्ट्राइक' रखा गया है।

विज्ञापन


इसके तहत किसी बस को रोका नहीं जा रहा है बल्कि लोगों को फ्री में सफर कराया जा रहा है। बस में जो भी पैसेंजर सफर कर रहे हैं उनसे पैसे नहीं लिए जा रहे। जापान के इन बस ड्राइवर्स का कहना है कि बस से सफर करने वाले ज्यादातर लोग रोज आने जाने के लिए इसी पर निर्भर हैं। उनको किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह किसी से भी पैसे नहीं लेंगे। इससे भी प्रशासन को ही नुकसान होगा।
विज्ञापन


ड्राइवरों का कहना है कि यह एक अलग तरह की हड़ताल है। मैनेजमेंट के बारे में उनका कहना है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैनेजमेंट यह भी कह सकता था कि ड्राइवरों को केवल अपनी चिंता है न कि आम जनता की। इसलिए लोगों से पैसे ना लेने का निर्णय लिया गया है। कंपनी के हड़ताल करने के पीछे का कारण है मेगुरिन बस सर्विस। जिसे सरकार ने एक महीने पहले ही रयोबी बस सर्विस के रूट पर बसें चलाने का लाइसेंस दिया है। रयोबी ने मांग की थी कि उसका रूट बदल दिया जाए लेकिन सरकार ने उनकी नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवरों की मांग थी कि उनकी जॉब सिक्योरिटी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं लेकिन कोई संतोषजनक प्रक्रिया नहीं आई। जिसके बाद उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। बता दें पहली बार फ्री राइड स्ट्राइक अमेरिका में साल 1944 में हुई थी। यह तरीका करीब 74 साल पुराना है। इसके अलावा पिछले साल सिडनी और ब्रिसबेन में भी बस ड्राइवरों ने इस तरह की हड़ताल की थी। जिसमें सिडनी ने मजदूरों के मुद्दे को लेकर फेयर फ्री डेज की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed