फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   JAIPUR LITERATURE FESTIVAL TO BE held in Huston from 14 to 15 september

ह्यूस्टन में जयपुर साहित्य महोत्सव का आयोजन 14 से 15 सितम्बर तक

Mon, 03 Sep 2018 02:52 PM IST
भाषा, ह्यूस्टन
भाषा, ह्यूस्टन Updated Mon, 03 Sep 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
JAIPUR LITERATURE FESTIVAL TO BE held in Huston from 14 to 15 september
जयपुर साहित्य महोत्सव

विज्ञापन

अमेरिका में साहित्यिक कार्यक्रमों के दायरे को बढ़ाने के क्रम में पहली बार यहां जयपुर साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने यह जानकारी दी है। 

भारतीय राजनीतिज्ञ एवं लेखक शशि थरूर और अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना टेक्सास के ह्यूस्टन में 14 से 15 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। सरना मुख्य अतिथियों में से एक हैं। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर प्रशंसित श्रेष्ठतम साहित्यिक कार्यक्रमों में से एक माना जाने वाला जयपुर साहित्य महोत्सव ह्यूस्टन के बाद 19 से 20 सितम्बर तक न्यूयॉर्क में और 21 से 23 सितम्बर तक कोलोराडो के बोल्डर में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया सोसाइटी के टेक्सास स्थित केंद्र की अध्यक्ष बोन्ना कोल ने कहा, “हम इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं कि हम टेक्सास में पहली बार होने वाले जयपुर साहित्य महोत्सव का ह्यूस्टन में साथ मिलकर आयोजन कर रहे हैं।” 

जयपुर साहित्य महोत्सव का आयोजन एशिया सोसाइटी एवं इंप्रिंट के साथ मिलकर प्रोड्यूसर जेएलएफ टीमवर्क आर्ट्स कर रहा है। 

ह्यूस्टन में आयोजित होने वाले जयपुर साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने वाले वक्ताओं और लेखकों में चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी, नमिता गोखले, सोनल मानसिंह, उमर अल अक्काद, रॉबिन डेविडसन, जय अय्यर, कर्ट हींजलमैन, लैसी एम जॉनसन और मैक्केना जॉर्डन शामिल हैं। 


इसके अलावा इसमें रूबन मार्टिनीज, जोवन मेज, जैस्मिन मेंडेज, मार्कस मोएन्क, राजेश परमेश्वरन, शरद पॉल, डेनियल पेन, शोभा राव, कैथी रिक्स, अनीस शिवानी, मिमी स्वार्ट्ज, मरीना ट्रिस्टन, रॉबर्टो तेजादा, नोवुयो रोजा शुमा और मिलन वैष्णव के भी शामिल होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed