फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Italy's 'the feast of epiphany' festival is combination of different cultural activities

विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का मेल है इटली का 'द फीस्ट ऑफ एपिफेनी' पर्व

Tue, 02 Oct 2018 01:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Italy's 'the feast of epiphany' festival is combination of different cultural activities
The feast of epiphany

त्योहारों का आरंभ और खुशियों की शुरुआत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी त्योहारों की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। इटली में खासतौर पर 'द फीस्ट ऑफ एपिफेनी' पर्व मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस त्योहार का इंतेजार इटली के लोगों को ही नहीं बल्कि पर्यटकों को भी होता है। इस फेस्टिवल में इटली की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलती है। इस दिन इटली में छुट्टी रहती है। अरबेनिया में तो यह सेलिब्रेशन 2 जनवरी से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


वहीं वेनिस में इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। वैटिकन सिटी में लोग अलग अलग परिधानों को पहनकर सड़कों पर जुलूस निकालते है। इसमें बेनाफा जो कि महिला सांता क्लॉज होती है, जो लोगों को उपहार देती है। ऐसा माना जाता है कि इटली में ये बूढ़ी महिला बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई शुरुआत

क्रिसमस के 12 दिन बाद 6 जनवरी को एपीफेनी पर्व इटली में मनाया जाता है। अपने मजबूत धार्मिक मूल्यों और स्थानीय परंपरा को साथ जोड़कर यह पर्व मनाया जाता है। एपीफेनी पर्व को मैगी की आराधना से भी जोड़ा जाता है जो क्रिसमस के 12 दिन बाद छोटे यीशु के लिए उपहार लेकर बेथलेम आये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed