फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Italy is in financia crisis by political instability

राजनीतिक अस्थिरता के बीच वित्तीय संकट से घिरा इटली

Wed, 30 May 2018 01:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Italy is in financia crisis by political instability

राजनीतिक अस्थिरता के बीच इटली वित्तीय संकट में घिरता दिखाई दे रहा है। देश में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव की आशंका को देखते हुए यूरोजोन की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का बाजार बुरी तरह से धराशायी हो गया। इस बीच इटली में कॉमन करेंसी के मुद्दे पर जनमत संग्रह की भी जमीन तैयार हो रही है।

विज्ञापन


मिलान स्टॉक एक्सचेंज में करीब तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इटालियन बॉन्ड में 2011 के वित्तीय संकट के बाद से यह बड़ी गिरावट है। फैक्टसेट के अनुसार सरकार की तरफ से उधार ली जाने वाली राशि की दर दुगने से भी अधिक है। यह 1.5 फीसदी से 2.4 फीसदी है। यह निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


सोशिएट जनरल के विश्लेषक किट जक्स ने कहा, ‘हमें इसे संकट कहना चाहिए।’ रेटिंग एजेंसी मूडी ने चेताया है कि यदि अगली सरकार ने देनदारी कम करने वाला बजट पेश नहीं किया तो वह इटली की रेटिंग में दो स्तर तक कम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed