फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Istanbul nightclub attacker captured

इस्तांबुल नाइट क्लब आतंकी हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 05:12 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/तुर्की 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/तुर्की  Updated Wed, 18 Jan 2017 05:12 AM IST
विज्ञापन
Istanbul nightclub attacker captured
इस्तांबुल के नाइट क्लब में नए साल की पार्टी मना रहे लोगों पर बंदूक से हमला कर 39 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले संदिग्ध को तुर्की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले के दौरान मारे जाने वालों में दो भारतीय भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक उसे चार अन्य संदिग्धों के साथ शहर में एक गोपनीय इलाके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


तुर्क सरकार की समाचार एजेंसी एनाडोलु के मुताबिक - ‘अब्दुल कादिर माशारिपोव नामक उजबेकिस्तान के नागरिक को किर्गिस्तान मूल के एक व्यक्ति और मिस्र, सीनेगल व सोमालिया की तीन अन्य महिलाओं के साथ इस्तांबुल के एक जिले से हिरासत में लिया है।’ तुर्की के पीएम न्यूमैन कुर्तुल्मस ने इस उपलब्धि पर स्थानीय पुलिस को बधाई दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंक और इसके पीछे जुटी ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी जारी रहेगी। इस हमले में इस्राइल, फ्रांस, ट्यूनीशिया, लेबनान, भारत, बेल्जियम, जॉर्डन व सऊदी अरब के नागरिक मारे गए थे और कई लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हमला तुर्की द्वारा सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप करने का बदला

Istanbul nightclub attacker captured

इस्तांबुल हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस ने कहा था कि यह हमला तुर्की द्वारा सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप करने का बदला है। नाइट क्लब में नए साल के रविवार को हमलावर सांता क्लाज के वेश में टैक्सी से आया और कार से लंबी बैरल बंदूक निकालकर क्लब के मुख्य द्वार से अंदर घुसा जहां करीब 700 लोग जुटे थे। यहां पहुंचकर उसने गोलियां चलाकर 39 लोगों को मार गिराया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाते समय ली गई उसकी तस्वीरों में उसके चेहरे पर घाव और चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पुलिसकर्मियों ने उसके गले को पकड़ा हुआ है।

आईएस के कब्जे वाले इलाके में भागने का संदेह जताया गया था
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह तुर्की से निकलकर भागने में कामयाब हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि वह आईएस के कब्जे वाले क्षेत्र में भाग गया है। इस हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उस समय उसके साथ चार अन्य संदिग्धों के अलावा उसका 4 साल का बेटा भी मौजूद था। वह अपने एक दोस्त के घर छुपा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed