फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Issue become soo bad in debate of Hillary and Trump

प्रेजिडेंशियल डिबेट: ट्रंप-हिलेरी ने इन मुद्दों पर बहस की

Mon, 10 Oct 2016 01:35 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 10 Oct 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
Issue become soo bad in debate of Hillary and Trump
ट्रंप - फोटो : BBC

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले सेंट लुइस के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरी टेलीविजन बहस में डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन की ओर से उठाए गए सवाए और उनके जवाब। हिलेरी क्लिंटन ने अफोर्डेबल केयर एक्ट की बात की और कहा कि अगले राष्ट्रपति की वो सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन


लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इसका प्रीमियम बहुत अधिक था। उन्होंने कहा कि वो ओबामा केयर को बचाए रखना चाहती हैं। उन्होंन कहा कि इसको निष्प्रभावी बनाने से हेल्थकेयर सिस्टम में मिलने वाली सुविधाएं चली जाएंगी। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने ओबामाकेयर की आलोचना की।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ओबामाकेयर एक डिजास्टर है और वो अगर राष्ट्रपति बने तो इन्हें बंद कर देंगे।हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप के उस वीडियो की चर्चा की जिसमें वो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हुए देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि डोनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर शर्मींदगी महसूस कर रहा हूं

Issue become soo bad in debate of Hillary and Trump
ट्रंप - फोटो : BBC

इस पर डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि, ''मैं अपने उन शब्दों के लिए माफी मांगता हूं। मुझे अपने बयान को लेकर कोई गर्व नहीं है और इसको लेकर शर्मींदगी महसूस कर रहा हूं। लेकिन वह एक बंद कमरे में हुई बातचीत थी।''उन्होंने कहा कि उनके मन में महिलाओं को लेकर बहुत सम्मान है।

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पति और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को और भी बुरा व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बारे में उन्होंने तो केवल टिप्पणी की थी, लेकिन क्लिंटन ने तो ऐसा किया था।

क्लिंटन ने कहा कि ट्रंप ने अपने भाषणों में गोल्ड स्टार परिवार कैप्टन खान के परिवार पर की गई टिप्पणी, एक पत्रकार का मजाक उडाया, विशेष क्षमता वाले लोगों का मजाक उडा और राष्ट्रपति बराक ओबामा के अमरीका में पैदा न होने पर की गई टिप्पणियों की भी चर्चा की। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री के कार्यकाल में हुए ईमेल का मुद्दा उठाया और कहा कि आपको इसको लेकर शर्म आनी चाहिए।

इस पर हिलेरी ने ईमेल को मिटाने को लेकर अपनी भूल स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वो इसकी जिम्मेदारी लेती हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोई भी क्लासीफाइड फाइल सार्वजनिक नहीं हुई और कोई भी जानकारी गलत हाथों में नहीं गई।


 

स्पेशल फोर्सेज को भेजने की समर्थक हैं

Issue become soo bad in debate of Hillary and Trump
ट्रंप - फोटो : BBC

​रूस का 'हस्तक्षेप' हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया कि रूस चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस इस बात की कोशिश कर रहा है कि ट्रंप चुनाव जीत जाएं। उन्होंने कहा,'' हमने अपने देश के इतिहास में ऐसा होता नहीं देखा।"

इस पर ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने चुनाव अभियान के लिए पुतिन सरकार के साथ मिलकर काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा कि अमरीका तथाकथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) को हराने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करें।

ट्रंप ने लीबिया, सीरिया और इराक में हस्तक्षेप को लेकर क्लिंटन के फैसले की आलोचना की। ट्रंप ने 2012 में बेनगाजी में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अमरीकी राजदूत ने अधिक सुरक्षा की मांग की थी, इस राजदूत की हमले में मौत हो गुई थी।

क्लिंटन ने कहा कि वो सीरिया में सेना के इस्तेमाल का समर्थन नहीं बल्कि स्पेशल फोर्सेज को भेजने की समर्थक हैं, जो कि अभी वहां हैं। उन्होंन कहा कि वो आईएस नेता अबु बकर अल बगदादी को निशाना बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed