फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israil prime minister,s wife sara accused of fraud and caseब

इस्राइल के प्रधानमंत्री की पत्नी पर फर्जीवाड़े का आरोप तय

Thu, 21 Jun 2018 09:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
israil prime minister,s wife sara accused of fraud and caseब

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा को पुलिस की एक लंबी जांच के बाद फर्जीवाड़ा और विश्वासघात के मामलों में आज आरोपित किया गया। न्याय मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने घरेलू खर्चों में फर्जीवाड़ा किया। यरूशलम जिला अभियोजक ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री की पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन


पिछले साल घोषणा किए गए आरोपों में कहा गया था कि नेतन्याहू की पत्नी और एक सहयोगी ने यह गलत जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में कोई रसोइया नहीं है और उन्होंने सरकारी खर्च पर बाहर से केटरर (खान - पान सेवा प्रदाता) मंगाने का आदेश दिया। न्याय मंत्रालय ने कहा कि इस पर 97,000 डॉलर से अधिक की लागत आई। हालांकि , उन्होंने कोई गलत काम करने की बात से इनकार किया। उनके पति पर भी भ्रष्टाचार के संदेह को लेकर जांच चल रही है। 
विज्ञापन


एक मामले में नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्यों पर वित्तीय या निजी फायदों के एवज में लग्जरी सिगार , शैंपेन और जेवरात लेने का संदेह है। वहीं, एक अन्य मामले में जांचकर्ताओं को संदेह है कि प्रधानमंत्री एक शीर्ष इस्राइली अखबार से अधिक कवरेज की मांग करते हुए एक समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed