{"_id":"598a97da4f1c1b00118b4a56","slug":"israeli-bombing-on-gaza-strip-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर की बमबारी, तीन लोग घायल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर की बमबारी, तीन लोग घायल
एजेंसी
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Symbolic photo
- फोटो : AFP
गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी में तीन लोग घायल हो गए जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभार है। ये बमबारी इजरायल ने की । रॉकेट हमले के कई घंटे के बाद फिलिस्तानी सुरक्षा एवं चिकित्सा सेवा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सुरक्षा सूत्रों को एएफपी को बताई जानकारी के मुताबिक इजरायल के लड़ाकू विमान ने कल रात उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के दो ठिकानों पर हमला किया जिसके कारण गाजा को काफी नुकसान हुआ है। घायल तीन लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सर में छर्रे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने गाजा के रॉकेट के बदले यह हमला किया। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक दुर्घटना में कोई नुकसान या क्षति नहीं हुई है। आपको बता दें कि इजरायल और इस्लामी आतंकवादी हमास के बीच गाजा के लिए 2008 से अब तक तीन जंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन