{"_id":"4b470d4d3e97ff1d79bbb01361b27248","slug":"israel-warns-to-gaza-for-a-big-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराइल ने दी गजा को लंबी लड़ाई की चेतावनी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इसराइल ने दी गजा को लंबी लड़ाई की चेतावनी
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति प्रयासों के बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने ग़ज़ा में 'लंबे' सैन्य अभियान की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल अपना अभियान तब तक जारी रखेगा जब तक हमास के भूमिगत सुरंगों के जाल को खत्म नहीं कर दिया जाता।
उन्होंने कहा, "हम आक्रमकता और ज़िम्मेदारी के साथ अभियान को तब तक जारी रखेंगे जब तक नागरिकों, सैनिकों और बच्चों को सुरक्षा देने का मिशन पूरा नहीं हो जाता।"
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार आठ जुलाई से जारी संघर्ष में 1,070 से अधिक फ़लस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं।
इसराइल का कहना है कि संघर्ष में उसके 48 सैनिकों और तीन नागरिकों की मौत हुई है।