फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Israel PM's son apologizes on his audio tape

अपने ऑडियो टेप पर इसराइली पीएम नेतन्याहू के बेटे ने मांगी माफी

Thu, 11 Jan 2018 04:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Israel PM's  son apologizes on his audio tape
ISRAEL PM
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बेटे ने अपना एक ऑडियो टेप सामने आने के बाद माफी मांग ली है।
विज्ञापन


इस टेप में वो अपने पिता के एक विवादित गैस सौदे में भूमिका को लेकर शेखी बघार रहे हैं।

ऑडियो में 26 वर्षीय याइर नेतन्याहू गैस टायकून कोबी मैमोन के बेटे ओरी से एक वेश्या पर खर्च करने के लिए पैसे उधार मांग रहे हैं।

2015 के बताए जा रहे इस टेप में याइर कह रहे हैं, "ब्रो, मेरे पिता ने तुम्हारे लिए 20 अरब डॉलर का सौदा करवाया है और तुम मुझे 400 शेकेल उधार नहीं दे सकते।"

अब माफी मांगते हुए याइर ने कहा है कि ये शराब के नशे में कहा गया एक बुरा चुटकुला था।

ये टेप ऐसे समय में सामने आया है जब इसराइली पुलिस प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है। नेतन्याहू ने सभी तरह के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन


नेतन्याहू परिवार के वकीलों ने इस रिकॉर्डिंग के चैनल 2 पर प्रसारण को रोकने के प्रयास किए थे। हालांकि चैनल ने उनके आग्रह को खारिज कर दिया।

माना जा रहा है कि ये रिकॉर्डिंग करीब ढाई साल पहले उस समय की गई थी जब याइर ओरी के साथ तेल अवीव में घूम रहे थे। वो सरकार से मिली बख्तरबंद कार में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टेप में दोनों दोस्त हिब्रू भाषा में वेश्याओं और खर्च किए गए पैसों के बारे में बात कर रहे हैं।

याइर नेतन्याहू शिकायती लहजे में कहते हैं कि ओरी मैमोन उन्हें वेश्या पर खर्च करने के लिए उधार नहीं देंगे भले ही उनके पिता को सौदे से फायदा हुआ हो।

याइर कहते हैं, "ब्रो, तुम्हें मुझे पैसे देने चाहिए, मेरे पिता ने तुम्हारे पिता के लिए बेहतरीन सौदा किया, ब्रो। वो लड़े, संसद में लड़े ब्रो।"

अब सफाई देते हुए याइर ने कहा है, "मैंने जो ओरी मैमोन के बारे में कहा है वो सिर्फ एक बुरा चुटकुला था, जिसका मकसद उनका मजाक बनाना था, कोई भी समझदार व्यक्ति ये बात समझ सकता है। मैंने कभी भी गैस सौदे में दिलचस्पी नहीं ली है न ही मुझे इसके बारे में कोई जानकारी है।"

उन्होंने जोर देकर कहा है कि ये शराब के नशे में की गई बातचीत है और ये उनके चरित्र को नहीं दर्शाती है।

बिन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उनका कोबी मैमोन से कोई संबंध नहीं है और उन्हें अपने बेटों के संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "याइर को गैस सौदे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और अगर उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी की भी है तो ऐसा मजाक में ही किया है।"





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed