फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel keep continuing to attak on gaza

गाज़ा पर हमले जारी रखेगा इसराइल

Thu, 21 Aug 2014 11:32 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
israel keep continuing to attak on gaza
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेत्नयाहू ने कहा है कि वे ग़ाज़ा में चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे। गाज़ा में इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद दोनों ओर से हमले जारी हैं।
विज्ञापन


इसराइली सेना का कहना है कि बुधवार को उसने ग़ज़ा पर 92 हवाई हमले किए जबकि ग़ज़ा की ओर से 137 रॉकेट दाग़े गए।

हमास का कहना है कि मंगलवार को हुए एक हवाई हमले में उसके शीर्ष कमांडर मोहम्मद दीफ की बीवी और बेटे की मौत हो गई है। छह हफ़्तों से जारी हिंसक संघर्ष में अब तक 2103 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


चिंता में संयुक्त राष्ट्र संघ

israel keep continuing to attak on gaza

संयुक्त राष्ट्र की पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने ताज़ा हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए दोनों पक्षों से दीर्घकालिक संघर्ष विराम लागू करने के लिए कहा है। टीवी पर प्रसारित एक संदेश में नेत्नयाहू ने कहा कि वे गाज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई हर संभव तरीक़े से जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम दक्षिणी हस्से के निवासियों और इसराइल के तमाम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित न करे लें।" उन्होंने फ़लस्तीनी संगठन हमास को इस्लामिक स्टेट से जोड़ते हुए कहा कि दोनों 'एक ही पेड़ की टहनियां' हैं। हमास के प्रवक्ता फ़ावज़ी बारहम ने कहा कि नेत्नयाहू का बयान नाकामी छुपाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed