{"_id":"5b86e2c342c79246725bb88f","slug":"israel-hopes-to-reach-90-thousand-indian-tourists-next-year-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल को अगले साल तक 90 हजार भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इस्राइल को अगले साल तक 90 हजार भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद
एजेंसी, कोलकाता
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
इस्राइल को वर्ष 2018-19 में 90 हजार भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इस्राइली पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2017-18 में 60 हजार भारतीय पर्यटकों ने इस देश की यात्रा की। इस्राइल पर्यटन मंत्रालय के पर्यटन निदेशक (भारत और फिलीपींस) हसन मदह ने कहा कि इस्राइल पर्यटन मंत्रालय को उम्मीद है कि दो-तीन साल में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 2-3 लाख तक की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
मदह ने पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2017-18 में 30 लाख विदेशी पर्यटकों ने इस्राइल की यात्रा की, जिसमें 60 हजार भारतीय पर्यटक हैं। हम आशान्वित हैं कि इस संख्या में और वृद्धि होगी। भारतीय पर्यटकों के कम संख्या के सवाल पर मदाह ने कहा कि मीडिया ने देश की छवि सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की। इसके साथ ही ट्रैवल एजेंट ने भी इस्राइली पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि अब तस्वीर बदलने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तेल अवीव और दिल्ली को जोड़ने वाली उड़ानों में वृद्धि हुई है और हम दक्षिण भारत के राज्यों से सीधी उड़ान को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस्राइली एयरलाइन ई1ए1 पहले से ही मुंबई और तेल अवीव के बीच नॉन स्टॉप उड़ानों की संचालन कर रही है, जबकि आर्किया ने इस साल के अंत तक परिचालन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की है।