{"_id":"f408b7b98f3c7ad02acd79a496beb6e5","slug":"israel-frees-palestinian-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 दिन भूख हड़ताल करने वाला फलस्तीनी कैदी रिहा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
56 दिन भूख हड़ताल करने वाला फलस्तीनी कैदी रिहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल ने 56 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे एक फलस्तीनी क़ैदी को रिहा कर दिया है। इस्लामिक जिहाद के सदस्य 37 साल के खादर अदनान एक साल से भी अधिक समय से हिरासत में थे और उन पर औपचारिक तौर पर कोई मुकदमा नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
भूख हड़ताल के कारण अदनान की हालत गंभीर हो गई थी। उन्होंने इसराइल के साथ रिहाई का समझौता होने के बाद 28 जून को अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी।
ग़ज़ा स्थित इस्लामिक जिहाद ने धमकी दी थी कि अगर अदनान की मौत होती है तो संगठन हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लेगा। पहले भी की थी भूख हड़ताल जून 2014 में तीन फलस्तीनी युवाओं के अपहरण और हत्या के बाद कई फलस्तीनियों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
अदनान भी उसमें शामिल थे। इसराइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के जेनिन इलाक़े से संबंध रखने वाले अदनान को पहले भी कई बार हिरासत में रखा गया था। उन्होंने 2012 में भी अपनी रिहाई के लिए भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन