{"_id":"5a7f52de4f1c1b05738b6bd2","slug":"israel-devasted-iranian-drone-in-syria-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया हमले में इजरायल ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया, F-16 दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया हमले में इजरायल ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया, F-16 दुर्घटनाग्रस्त
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Israeli fighter jet
इजरायली सेना ने शनिवार को सीरिया में दर्जनों ईरानी और सीरियाई गंतव्यों को निशाना बनाया। इस दौरान इजरायली सेना ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। इजरायल का कहना है कि लगातार इजरायली सम्प्रभुता का उल्लंघन किया जा रहा था। साथ ही इजरायली सेना ने ईरानी आक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इजरायली सेना ने कहा कि सीरिया की तरफ से व्यापक विमान भेदी हमले में एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक पायलट गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे को मामूली खरोचें आई हैं।
विज्ञापन