फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Israel: Christian leaders close church at Jesus's burial site over tax issues

जिस चर्च में प्रभु यीशु ने लिया था पुनर्जन्म, ईसाई नेताओं ने उसे कराया बंद

Sun, 25 Feb 2018 09:47 PM IST
एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम Updated Sun, 25 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Israel: Christian leaders close church at Jesus's burial site over tax issues

इस्राइली कर कानून और प्रस्तावित संपत्ति कानून के विरोध में रविवार को एक असामान्य कदम उठाते हुए ईसाई नेताओं ने यीशु के समाधि स्थल वाले पवित्र चर्च को बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


ईसाई अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह तय नहीं किया जा सका है कि चर्च की बंदी कब तक रहेगी। इस चर्च को ईसाइयों में सबसे पवित्र स्थान माने जाने के साथ एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। 
विज्ञापन


ईसाइयों का मानना है कि यीशु को यहीं पर सूली पर चढ़ाया गया था, दफनाया गया था और उन्होंने यहीं पर पुनर्जन्म लिया था। 

ग्रीक आर्थोडॉक्स, आर्मेनियन अपॉस्टॉलिक और कैथोलिक नेताओं ने अपने बयान में कहा कि विरोध के तहत एक असाधारण कदम उठाते हुए हमने पवित्र समाधि वाले चर्च को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हालिया इस्राइली कानून येरूशलम में ईसाइयत को कमजोर करने का प्रयास लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसाई नेताओं ने येरूशलम में इस्राइली अधिकारियों के उस कदम पर नाराजगी जताई है जिसमें चर्च की संपत्तियों को व्यावसायिक मानकर उन पर कर लगाया गया है। इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि केवल पूजा या धार्मिक शिक्षा वाले स्थानों पर कर छूट लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed