फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel calls 16000 reserve army for gaza

इसराइल ने बुलाए 16,000 रिजर्व सैनिक

Thu, 31 Jul 2014 03:23 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
israel calls 16000 reserve army for gaza

गजा में इसराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इसराइल 16,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने जा रहा है।

विज्ञापन


इन अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती के साथ ही इसराइली सैनिकों की संख्या बढकर 86,000 हो जाएगी।

इससे पहले इसराइल ने अपने उस हमले की जांच करवाने का वादा किया है जिसमें वो 16 लोग मारे गए थे। मरने वालों ने संयुक्त राष्ट्र संचालित स्कूल में शरण ली हुई थी।

फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि गजा में बुधवार को इसराइली हमलों में कुल मिलाकर 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इसराइली प्रवक्ता मार्क रेगेव ने बीबीसी को बताया कि स्कूल में मारे गए लोगों के लिए यदि जिम्मेदारी बनती है तो इसराइल माफी मांगेगा।

अमरीका और संयुक्त राष्ट्र ने स्कूल पर हुए इस हमले की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed