{"_id":"240937d45b002a85a761ce28abf436df","slug":"israel-block-palestine-revenue-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराइल ने रोका फलस्तीन का पैसा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इसराइल ने रोका फलस्तीन का पैसा
Updated Sun, 04 Jan 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
इसराइल ने कहा है कि सरकार ने हर महीने फलस्तीनियों को दिए जाने वाले राजस्व को बंद करने का फैसला किया है। एक दिन पहले फलस्तीन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत की सदस्यता हासिल करने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
नाम न बताते हुए कुछ इसराइली अधिकारियों को यह कहते पाया गया है कि कैबिनेट ने 12.5 करोड़ डॉलर या करीब 800 करोड़ रुपए से ज्यादा के हस्तांतरण पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह पैसा फलस्तीन सरकार को चलाने के लिए खर्च होता है।
विज्ञापन
अगर फलस्तीन अंतरराष्ट्रीय अदालत की सदस्यता हासिल कर लेता है तो इससे इसराइल के कब्जे वाले इलाकों में उसके खिलाफ अभियोग चलाना मुमकिन हो जाएगा।