{"_id":"5a8017e54f1c1b4d588b7f8f","slug":"israel-biggest-attack-on-syria-in-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सालों में सीरिया पर इजरायल के सबसे बड़े हमले","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
30 सालों में सीरिया पर इजरायल के सबसे बड़े हमले
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल का कहना है कि उसने बीते तीस वर्षों में सीरिया पर सबसे बड़े हवाई हमले किए हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि दमिश्क के पास 12 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। रूस और अमेरिका ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
इजरायल वायुसेना के वरिष्ठ जनरल तोमर बार ने कहा कि साल 1982 के लेबनान युद्ध के बाद यह सीरिया के खिलाफ सबसे बड़ा हमला है। इजरायली सेना ने पहली बार सीरिया में ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा भी किया है। इससे पहले शनिवार को सीरियाई सेना ने एक इजरायली लड़ाकू जेट को मार गिराया था।
विज्ञापन
'12 ठिकानों को निशाना बनाया'
सीरियाई गोलीबारी का निशाना बनने के बाद ये जेट इजरायली क्षेत्र में गिरा था। वहीं अमेरिका और रूस का कहना है कि वो सीरिया और इजरायल की सीमा पर बड़ी हिंसा को लेकर चिंतित हैं। बीबीसी से बात करते हुए इजरायल सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरीकस ने कहा, "हमने ख़ासतौर पर 12 अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जिनमें से 8 सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली से जुड़े हैं। ये वहीं हैं जिनसे इजरायली विमान पर मिसाइलें दागीं गईं थीं।
विज्ञापन
अन्य चार ठिकाने बेहद खास हैं क्योंकि वो सीरिया के भीतर ईरानी सैन्य ठिकानें थे। ये सभी सीरिया के भीतर ईरान के सैन्य प्रयासों का हिस्सा हैं।" इजरायल का ये भी कहना है कि सीरिया के भीतर सिर्फ़ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
इससे पहले इजरायल का विमान मार गिराए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बिंयामिन नेतन्याहू ने बताया कि विमान इजरायली सीमा में घुसे इरानी ड्रोन के लांच स्थल को निशाना बनाने के मिशन पर था।नेतन्याहू ने कहा, "मैं सीरिया में ईरानी सेना के मोर्चेबंदी को लेकर काफी समय से चेताता रहा हूं। ईरान इजरायल को बर्बाद करने के अपने घोषित उद्देश्य को पूरा करने के लिए सीरियाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहा है।"