{"_id":"2867513c176759ac6423e8619cde8689","slug":"israel-attacks-in-gaza-ten-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा में इसराइली हमला, 10 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा में इसराइली हमला, 10 की मौत
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजा में बच्चों के एक ग्राउंड पर हुए मिसाइल हमले में आठ बच्चों समेत 10 लोग मारे गए हैं। इसराइली सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा है कि ग्राउंड पर हमास का रॉकेट गिरा था।
विज्ञापन
इस बीच फलस्तीनी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इसराइल ने गजा के सबसे बडे शीफा अस्पताल पर भी हमला किया है। इसराइल ने इसे भी हमास का ही रॉकेट कहा है।
तीन हफ्तों से जारी इस लडाई 1,030 फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें अधिकतर आम लोग हैं। इसराइल के 43 सैनिकों और दो नागरिकों की भी मौत हुई है।
इसराइली मीडिया का कहना है कि इसराइल फिर से बडी सैन्य कार्रवाई शुरू कर रहा है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने दोनों पक्षों से संघर्षविराम की अपील की थी।
विज्ञापन