फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel accept no war pact with gaza

इसराइल के साथ गजा का संघर्ष विराम समझौता

Tue, 15 Jul 2014 01:16 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
israel accept no war pact with gaza

गजा पट्टी में जारी इसराइली हवाई हमले से पैदा संकट को खत्म करने के लिए मिस्र ने संघर्षविराम का प्रस्ताव दिया है, जिसे इसराइल ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को इसराइल के कैबिनेट की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। हमास की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है, लेकिन उसके हथियारबंद गुट ने इसे 'आत्मसमर्पण' करार दिया है।
विज्ञापन


मिस्र की राजधानी काहिरा में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की लंबी बैठकों के बाद ये प्रस्ताव सामने आया है।

अब तक 192 लोग मारे जा चुके हैं

israel accept no war pact with gaza

इसराइल और गजा में शासन करने वाले हमास, के बीच संघर्ष विराम से गजा के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इससे गजा पट्टी पर मंगलवार से जारी इसराइली हमला थम जाएगा। जिसमें अब तक कम से कम 192 लोग मारे गए हैं, जबकि इसराइल का कहना है कि इस दौरान उसकी तरफ गजा पट्टी से लगभग एक हजार रॉकेट दागे गए हैं।

इस संकट के कारण जहां हजारों फलस्तीनी गजा पट्टी को छोड कर भाग रहे हैं, वहीं इसराइल ने सीमा के नजदीक अपने हजारों सैनिकों को तैनात कर दिया है जिससे गजा में जमीनी हमले की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed