फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isolation is danger, said ukarain's new politician

यूक्रेन के नए नेता ने अलगाववाद को बताया ख़तरा

Wed, 26 Feb 2014 03:35 PM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
 isolation is danger, said ukarain's new politician

यूक्रेन में राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के पद छोड़ने के बाद अंतरिम राष्ट्रपति बने ओलेक्सेंडर टर्चयोनोफ़ ने देश में अलगाववाद को ख़तरा बताया है। उनका बयान ऐसे वक़्त आया है जब राजधानी कीएफ़ के रूसी भाषी पूर्वी क्षेत्र में नए प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते मिली जुली सरकार के गठन को गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले आई कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़ यानुकोविच के पूर्व सहयोगियों में से एक एंड्रिए क्लिएव को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एंड्रिए पूर्व राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंपने के बाद क्रीमिया से कीएफ़ आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर हमला किया गया। उनकी हालत ख़तरे से बाहर है।
विज्ञापन


क्लिएव पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के प्रशासनिक प्रमुख थे और कहा जा रहा है कि वे यानुकोविच के साथ ही कीएफ़ छोड़ गए थे।

अलगाववाद
संसद को संबोधित करते हुए टर्चयोनोफ़ ने कहा कि वे रूसी आबादी वाले क्षेत्रों में अलगाववाद के ख़तरे पर सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अलगाववाद यूक्रेन के लिए एक गंभीर ख़तरा है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक़ टर्चयोनोफ़ के भाषण के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अलगाववाद में शामिल लोगों को सज़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर यूक्रेन की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालाय में मामला चलाने के समर्थन में मतदान किया है। पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस कार्रवाई में सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए ज़िम्मेदार माना जा रहा है। सांसदों ने आंतरिक मामलों के पूर्व मंत्री विताली जखराचेंकों और पूर्व महाभियोजक विक्टर शोंका के ख़िलाफ़ मामले चलाए जाने की माँग की है।

यानुकोविच बीते शुक्रवार से लापता हैं। ख़बरों के मुताबिक उन्हें अंतिम बार क्रीमिया प्रायद्वीप के बालाकलावा क्षेत्र में रविवार को देखा गया था। यानुकोविच की गिरफ़्तारी के लिए वारंट जारी हो चुका है। यूक्रेन में हुए परिवर्तन का रूस ने ज़ोरदार विरोध किया है। रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने सोमवार को कहा था कि नए प्रशासन के पीछे जिन लोगों को हाथ हैं, उन लोगों ने सशस्त्र विद्रोह किया है।

एकतरफा फ़ायदा
मास्को में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन में एकतरफा फ़ायदा देख रहे देशों को आगाह किया। लेकिन उन्होंने कहा कि रूस की हस्तक्षेप न करने की नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ''यूक्रेन को इस बात के लिए मज़बूर करना कि या तो आप हमारे साथ हैं या हमारे विरोध में, ख़तरनाक और बेकार की कोशिश होगी।''

लावरोव ने कहा, ''यह हमारे हित में है कि यूक्रेन व्यापक यूरोप का हिस्सा बने। लेकिन सत्ता के केंद्र में आने के लिए प्रयास कर रहे राष्ट्रवादियों और अतिवादियों को इसकी इजाजत देना रूस के हितों के ख़िलाफ़ होगा।'' इस बीच विपक्ष के प्रमुख लोगों में से एक पूर्व हैवीवेट चैम्पियन बॉक्सर विताली क्लितश्को ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 25 मई को होने वाले चुनावों में वह एक उम्मीदवार होंगे।

वहीं शनिवार को जेल से रिहा की गईं पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया टीमोशेंको के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने अभी यह नहीं किया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी या नहीं। देश के पूर्वी शहर खारकीव में, जहाँ यानुकोविच के समर्थक हैं, के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ने भी कहा है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगे।


ukrain













कुचलने का दौर

माख्यालो डोवकिन ने कहा कि रूसी भाषी लोगों के हितों को कुचलने का दौर चल रहा है, जो क़ानून लागू किया जा रहा है, वह उन लोगों के लिए धमकी है जो नाजीवाद और फासीवाद को स्वीकार नहीं करते हैं। यूक्रेन को आपातकालीन वित्तीय सहायता पर चर्चा करने के लिए अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग वॉशिंगटन में मिलेंगे।

अमरीका पहले ही कह चुका है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से मिलने वाले किसी भी क़र्ज़ को पूरा करने के लिए यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार है। वहीं रूस से और क़र्ज़ मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

अमेरिकी डॉलर की तुलना में यूक्रेन की मुद्रा रिव्निया का तेज़ी से अवमूल्यन हुआ है। यूक्रेन के नए नेताओं से वित्तीय और राजनीतिक समर्थन पर बात करने के लिए यूरोपियन संघ (ईयू) के विदेशी मामलों की प्रमुख कैथरीन एश्टन ने किएफ़ में वार्ता का आयोजन किया है।


ukrain

अनुरोध
उन्होंने अतंरिम अधिकारियों से अनुरोध किया कि किसी भी नई बनने वाली सरकार में वो यानुकोविच के समर्थकों को शामिल करें। उन्होंने कहा, ''मैंने यहाँ जिन लोगों से बात की है उन सबसे कहा है कि वो देश को एक रखने के महत्व को पहचाने। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि आने वाले दिनों, हफ़्तों और महीनों में भारी वित्तीय और आर्थिक चुनौतियां आने वाली हैं।''


कीएफ़ में ईयू अधिकारियों की यूक्रेन के राजनीतिक, व्यापारिक और नागरिक समाज के लोगों के साथ होने वाले बैठक में अमरीकी विदेश उपमंत्री विलियम बर्न भी शामिल होंगे। कीएफ़ के इंडिपेंडेंट स्क्वायर पर अभी भी हज़ारों लोग जमे हुए हैं।

यूक्रेन में विरोध-प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले साल नवंबर में तब हुई जब राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने रूस से संबंधों की वजह से यूरोपीय संघ के साथ होने वाले एक सहयोग और व्यापार समझौते को ख़ारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed