{"_id":"57b597424f1c1bd66b6eca15","slug":"islamophobic-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में आई थी इस्लामोफोबिक ट्वीट्स की बाढ़","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जुलाई में आई थी इस्लामोफोबिक ट्वीट्स की बाढ़
बीबीसी
Updated Thu, 18 Aug 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती जुलाई में फ्रांस के शहर नीस में हुए हमले के बाद सबसे ज्यादा इस्लामोफोबिक ट्वीट्स दर्ज किए गए थे। पिछले महीने अंग्रेजी भाषा में ऐसे लगभग सात हजार रोजाना ट्वीट्स पोस्ट किए गए थे। ब्रिटेन के थिंक टैंक डेमोस के मुताबिक, जुलाई की तुलना में अप्रैल में ऐसे 2,500 ट्वीट दर्ज हुए। नीस हमले और तुर्की में असफल तख्तापलट के बाद इस तरह के पोस्टों की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
डेमोस ने मार्च से जुलाई के दौरान ट्वीट किए गए संदेशों की जांच परख में पाया कि बहुत हद तक दो लाख 15 हजार ट्वीट्स इस्लाम विरोधी, नफरत वाले या फिर अपमानजनक थे। इनमें अधिकांश पोस्ट यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, फ्रांस और जर्मनी के लोकेशन से किए गए थे। एक दिन में इस तरह के सबसे ज्यादा ट्वीट करने का रिकॉर्ड 15 जुलाई को बना।
विज्ञापन
इस दिन 21,190 इस्लामोफोबिक ट्वीट किए गए। इससे एक दिन पहले नीस पर चरमपंथी हमला हुआ था, जिसमें 80 लोग मारे गए थे और इस हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली थी। ट्विटर ने डेमोस के इस अध्ययन पर अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन