फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   islamic state torture to innocents

'सिगरेट पीने पर आईएस ने उंगलियां काटी'

Sat, 15 Nov 2014 12:48 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
islamic state torture to innocents

इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले सीरियाई इलाकों में लोगों पर तरह-तरह के अमानवीय जुल्म किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिगरेट पीते पकड़े जाने वाले आदमियों की उंगलियां काटी जा रही हैं और 'अनुचित' कपड़े पहनने पर महिलाओं को कोड़े मारे जा रहे हैं या पत्थर मारकर हत्या की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार जांचकर्ताओं ने यह रिपोर्ट 300 से ज्यादा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के साथ ही आईएस चरमपंथियों के वितरित वीडियो और फोटो के आधार पर तैयार की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट एक बहुत संगठित और वर्गीकृत समूह है और यह अपने दीर्घकालीन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लोगों से अपनी बातें मनवाने के लिए नृशंसता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार जांच आयोग की सदस्य वितित मुन्तारभोर्न ने जिनेवा में रिपोर्टरों को बताया कि रिपोर्ट का उद्देश्य पीड़ितों की आवाज को दुनिया तक पहुंचाना है।


मानवाधिकार संस्थाएं आईएस के नियंत्रण वाले दीर एल-जोर और रक्का प्रांतों में करीब 6,00,000 लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं और इस चरमपंथी समूह ने हसाकेह प्रांत में डॉक्टरों, नर्सों और दवाइयों के जाने पर रोक लगा दी है।
islamic state

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed