फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Islamic State punishes 94 it said violated Ramzan fast

रोजा न रखने पर IS ने 94 लोगों को उतारा मौत के घाट

Fri, 17 Jul 2015 04:57 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
Islamic State punishes 94 it said violated Ramzan fast

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने रमजान के महीने में ठीक से रोजा की रस्में नहीं निभाने के लिए 5 किशोरों समेत 94 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

विज्ञापन


मानवाधिकार के लिए काम करने वाली एक सीरियाई संस्था ने बताया कट्टरपंथी सुन्नी आतंकवादी संगठन आईएस ने इन लोगों को फांसी पर लटकाकर, पिंजरे में बंदकर या फिर गोलियों से भूनकर मार डाला।
विज्ञापन


इस्लाम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आईएस के आतंकी आए दिन लोगों को जान से मारते रहते हैं। जो मुस्लिम रोजा रखते हैं उनके लिए दिन में खाना, पीना और धूम्रपान करना पूरी तरह से निषेध रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए इन कड़े नियमों का निभाना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों की उम्र 13-16 साल

Islamic State punishes 94 it said violated Ramzan fast

आपको बता दें इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा है और जिन लोगों को मारा गया है वे इन्हीं इलाकों के रहने वाले थे। इन इलाकों में रक्का, अलेप्पो और दीअर अल-जोर शामिल हैं।
 
एक मानवाधिकार संस्था के संस्थापक रमी अब्दुलर्रहमान ने बताया कि जिन पांच किशोरों को मारा गया उनकी उम्र 13 से 16 साल के बीच थी। इनमें से एक को लोहे के पिंजरे में डाल दिया गया और बाकि चार को फांसी पर लटका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed