{"_id":"88ab83f6945cfa7d85798186223c4075","slug":"islamic-state-may-toke-over-the-koban-city-in-syria-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोबान शहर पर हो सकता है आईएस का कब्जा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
कोबान शहर पर हो सकता है आईएस का कब्जा
Updated Tue, 07 Oct 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
सीरिया और तुर्की की सीमा पर स्थित कोबान शहर में कुर्दों और इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है।
विज्ञापन
सीरिया और तुर्की की सीमा पर स्थित शहर कोबान जल्द ही इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के कब्ज़े में आ सकता है।
कोबान में मौजूद एक अधिकारी ने बीबीसी को ये जानकारी दी है।
कोबान शहर के पूर्वी हिस्से पर स्थित एक इमारत पर इस्लामिक स्टेट का झंडा लहरा रहा है।
इदरिस नासान नाम के इस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि इस शहर के ऊपर मिस्तेनुर की पहाड़ी पर आईएस का नियंत्रण है।
कोबान में पिछले तीन दिन से भीषण लड़ाई जारी है और सीरियाई कुर्द इस शहर को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
वहीं आईएस चरमपंथी इस शहर की पिछले तीन हफ़्तों से घेराबंदी किए हुए हैं। तब से लेकर अब तक करीब एक लाख साठ हज़ार सीरियाई सीमा पार कर चुके हैं। इनमें ज्यादातर कुर्द हैं।