{"_id":"309fc1a40d40d2b65ca62b79f31dd557","slug":"islamic-state-killed-many-christians-in-libya-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS ने की 21 ईसाइयों की हत्या, वीडियो जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
IS ने की 21 ईसाइयों की हत्या, वीडियो जारी
Updated Mon, 16 Feb 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मिस्र के अगवा किए गए 21 ईसाइयों का कथित तौर पर सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। इस्लामिक स्टेट ने इन ईसाइयों को लीबिया से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले लीबिया के जेहादियों ने इंटरनेट पर इस वीडियो को जारी किया है। इससे पहले पिछले हफ्ते मिस्र के राष्ट्रपति ने लीबिया से मिस्र के सभी नागरिकों को बाहर निकालने का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन
अगवा किए गए सभी लोग मिस्र के कॉप्टिक ईसाई थे। उन्हें पूर्वी लीबिया के तटीय शहर सिर्ते से अगवा किया गया था।
शुक्रवार को जारी गई तस्वीरों के बारे में इस्लामिक स्टेट ने कहा कि इन ईसाइयों को मिस्र के कॉप्टिक गिरिजाघर द्रारा मुसलमान महिलाओं को कथित तौर पर यातना दिए जाने और उनकी हत्या की कार्रवाई के खिलाफ बदला लेने के लिए कत्ल किया गया।
विज्ञापन
मिस्र की सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो लीबिया न जाएं लेकिन अभी भी लोग काम की तलाश में लीबिया जा रहे हैं। पूर्व में मिस्र में हुए प्रदर्शनों में सरकार से मांग की गई थी कि वो अगवा किए गए लोगों को छुड़ाने के लिए प्रयास करे।
आंकड़ों के अनुसार मिस्र की कुल जनसंख्या करीब नौ करोड़ है और वहां एक से डेढ़ करोड़ कॉप्टिक ईसाई रहते हैं।