{"_id":"56f5909e4f1c1b2402f15000","slug":"islamic-state-can-hang-a-indian-chaplain-on-gibbet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पादरी को सरेआम सूली पर लटका सकता है आईएस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीय पादरी को सरेआम सूली पर लटका सकता है आईएस
एजेंसी/लंदन
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन से अगवा किए गए एक भारतीय पादरी को इस्लामिक स्टेट (आईएस) सूली पर लटका सकता है। ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की अफवाहें ऑनलाइन मीडिया पर चल रही हैं। इसमें आशंका जताई जा रही है कि आईएस पादरी टॉम यूझूनलिल को गुड फ्राइडे को सूली पर लटका सकता है।
विज्ञापन
आईएस आतंकियों ने यमन में चार मार्च को हमले के बाद एक वृद्धाश्रम से अगवा कर लिया था। अदन के इस वृद्धाश्रम पर हुए हमले में 16 लोग मारे गए थे, जिसमें चार नन भी शामिल थीं। यह वृद्धाश्रम कोलकाता की एक मिशनरी चलाती है।
विज्ञापन
आईएस आतंकियों के इस हमले के बाद से फादर टॉम लापता हो गए हैं। ननों के एक समूह फ्रैंसिस्कन सिस्टर्स ऑफ सीएसन ने अपने फेसबुक पेज पर रविवार को एक मैसेज पोस्ट कर यह दावा किया है कि फादर को यातना दी जा रही है और गुड फ्राइडे को उन्हें सूली पर चढ़ा दिया जाएगा। यह गंभीर चिंता का विषय है, हम सब उनके लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
हालांकि बंगलूरू के सेलेसियन सिस्टर्स ऑफ डॉन बोस्को के एक सदस्य ने कहा कि फिलहाल फादर कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, हम सिर्फ उनके लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं