फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   islamic state burns alive to american pilot, isis reliesed the video.

इस्लामिक स्टेट ने पायलट को जिंदा जलाया

Wed, 04 Feb 2015 11:24 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
islamic state burns alive to american pilot, isis reliesed the video.

जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने जिस पायलट को बंधक बनाया था उसकी हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


आईएस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि मोएज अल कसासबेह नाम के इस पायलट को तब तक जलाया गया जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई।

वीडियो में एक लोहे के पिंजरे आग की लपटें उठ रही हैं और इसके भीतर नारंगी रंग के कपड़े पहने एक व्यक्ति है। इस वीडियो को ट्विटर पर जारी किया गया है। इस ट्विटर अकाउंट के जरिए ही आईएस अपनी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करता है।
विज्ञापन


,कसासबेह को पिछले साल दिसंबर महीने में उस वक्त बंधक बनाया गया था जब उनका विमान सीरिया में रक़्क़ा के पास उड़ रहा था। ये विमान अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं की मदद के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

islamic state burns alive to american pilot, isis reliesed the video.

कसासबेह की मौत की खबर सुनते जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला ने अपनी अमरीका यात्रा को बीच में ही रोक दिया और वापस जॉर्डन आ गए। उन्होंने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।

हत्या के वीडियो पर अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओबामा ने कहा है,"अगर यह सही है तो ये आईएस की विचारधारा के दिवालिएपन को दिखाता है और इससे चरमपंथियों को नष्ट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता और मज़बूत होगी।"

इससे पहले, जॉर्डन ने कहा था कि वह चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से अपने पायलट को छुड़ाने के लिए हर प्रयास करेगा।

जॉर्डन सरकार का यह बयान जापानी बंधक केंजी गोटो का सिर कलम करने वाले वीडियो के जारी होने के बाद आया था। जॉर्डन ने कहा था कि वो पायलट की सुरक्षित वापसी के बदले एक इराक़ी कैदी को रिहा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed