{"_id":"09adb4e15174a7fc9b771aa2df785c4b","slug":"islamic-state-attack-on-iraq-american-airbase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में अमेरिकी एयरबेस पर आईएस का हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में अमेरिकी एयरबेस पर आईएस का हमला
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों ने इराक के अनबार प्रांत में एक शहर पर हमला किया है। जिस जगह हमला किया गया है वहीं अमेरिका का एयरबेस हैं जहां करीब 300 अमेरिकी सैनिक रहते हैं।
विज्ञापन
अइन अल असद नाम के अमरीकी सैनिक ठिकाने के नजदीक अल बगदादी शहर पर यह हमला हुआ। शहर के आसपास भारी लड़ाई की खबरें हैं। यह शहर अनबार की राजधानी रामादी के पश्चिम में है।अमरीकी सेना का कहना है कि उसके विमानों ने गुरुवार को आईएस के ठिकानों पर कई हमले किए। ये हमले मोसुल और किरकुक में किए गए हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक आईएस के चरमपंथी गुरुवार सुबह अल बग़दादी की ओर बढ़े। अभी यह साफ नहीं है कि चरमपंथियों ने शहर पर क़ब्ज़ा किया है या नहीं।उधर अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि एयरबेस के नजदीक सीधा हमला नहीं हुआ है। चरमपंथियों के खिलाफ अमरीका हवाई हमलों में अहम भूमिका निभा रहा है। आईएस ने पिछले साल इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन