{"_id":"7f694c6ddfb86b09f8b2eb0f1c56ce50","slug":"islamic-leader-died-in-a-blast-in-syria-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया धमाके में इस्लामी नेता की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया धमाके में इस्लामी नेता की मौत
Updated Wed, 10 Sep 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ लड रहे इस्लामी गुट अहरार अल-शाम के नेता हसन अबूद और उनके शीर्ष कमांडर एक विस्फोट में मारे गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी मीडिया का कहना है कि हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं हालांकि मरने वालों की संख्या का ठीक-ठीक अंदाजा लगाना मुश्किल है।
धमाके के वक्त ये लोग एक मीटिंग कर रहे थे। राम हमादान शहर में हो रही इस बैठक में एक आत्मघाती हमलावर घुस आया था जिसने खुद को उडा दिया।
अहरार अल-शाम नाम का ये संगठन उन सात इस्लामी विद्रोही गुटों मे से जिन्होंने सीरिया में इस्लामी मोर्चा बनाया हुआ है।
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का विरोध करने वाले इस्लामी गुटों में अहरार अल-शाम सबसे बडा गुट है।
बीबीसी संवाददाता जिम मूइर के अनुसार ये गुट इस्लामिक स्टेट का धुर विरोधी है और इन दोंनों में कई बार संघर्ष भी हो चुका है। इस हमले की शक की सूई भी इस्लामिक स्टेट पर ही जा रही है हालांकि कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन