फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ISIS suicide bombar blow himself in Turkey before G-20 summit

G-20 सम्मेलन से पहले तुर्की में आत्मघाती हमला

Sun, 15 Nov 2015 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Nov 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
ISIS suicide bombar blow himself in Turkey before G-20 summit

दक्षिण पूर्वी तुर्की में इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध आतंकी ने खुद को उड़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात पुलिस के छापे के दौरान आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा डाला, जिसमें 4 पुलिस वाले भी घायल हो गए है।

विज्ञापन


उसकी पहचान आईएसआईएस के सुसाइड बॉम्बर के रूप में हुई है। यह घटना तुर्की में सीरिया सीमा के पास की है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने गाजियानटेप कस्बे की एक 10 मंजिला इमारत पर छापा मारा और तभी आतंकी ने अपने शरीर पर लगे विस्फोटक को सक्रिय कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तुर्की के ही शहर अंताल्या में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कही देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की में 12 हजार विदेशी डेलिगेट्स

ISIS suicide bombar blow himself in Turkey before G-20 summit

जी-20  शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले इस बात की आशंका थी कि आतंकी हवा या जमीन से हमला करके बड़े पैमाने पर लोगों को शिकार बना सकते हैं।

तमाम विदेशी नेताओं के अलावा करीब 12 हजार लोग इस समिट में शिरकत करने आए हैं।

इस सुसाइड बॉम्बर के खुद को उड़ा लेने के बाद ये बात साफ है कि आईएस के निशाने पर है जी-20 शिखर सम्मेलन और इस घटना के बाद से आयोजन  स्‍थल की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed