फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis shot dwon the fighter craft of jordan.

आईएस ने गिराया जॉर्डन का विमान, अमेरिका ने नकारा

Thu, 25 Dec 2014 09:22 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
isis shot dwon the fighter craft of jordan.

अमरीका ने कहा है कि सीरिया में जॉर्डन के विमान को इस्लामिक स्टेट ने नहीं गिराया था। बुधवार सुबह जॉर्डन का एफ-16 लड़ाकू विमान इस्लामिक स्टेट के इलाके में गिर गया और उसके पायलट को पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों का दावा है कि उन्होंने मिसाइल हमले में विमान को मार गिराया है लेकिन अमरीका का कहना है, "सबूतों से साफ संकेत मिलता" है कि यह सही नहीं है।
विज्ञापन


अमरीका के सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर आईएस की हरकतों की निंदा की है और साथ ही इस बात की पुष्टि भी की कि विमान का पायलट उनके कब्जे में है।

अमरीकी सेंट्रल कमांड ने यह नहीं बताया कि विमान कैसे गिरा। बयान में कहा गया है, "सबूतों से साफ जाहिर है कि आईएस ने विमान नहीं गिराया जैसा कि चरमपंथी संगठन ने दावा किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने जारी की तस्वीरें

isis shot dwon the fighter craft of jordan.

इस्लामिक स्टेट के समर्थकों ने एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें एक पायलट को हथियारबंद लड़ाकों से घिरा हुआ दिखाया गया है। पायलट का नाम फ्लाइट लेफ्टीनेंट मोआज यूसुफ अल-कासासबेह बताया जा रहा है।

जॉर्डन अरब के उन चार देशों में शामिल है जिन्होंने अमरीकी नेतृत्व में इस्लामिक स्टेट के सीरियाई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमरीकी सेंट्रल कमांड ने जॉर्डन की तारीफ करते हुए उसे "अहम साझीदार" बताया है और कहा है कि उनके पायलटों ने अभियान के दौरान असाधारण रूप से "बढ़िया प्रदर्शन किया है।"

ऐसी खबरें मिल रही हैं कि इस्लामिक स्टेट ने सीमित मात्रा में वायु रक्षा क्षमता हासिल कर ली है। आईएस के लड़ाकों ने सीरिया और इराक के विमानों को निशाना बनाया है लेकिन उनकी पूरी क्षमता के बारे में पक्की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed