{"_id":"597f281c4f1c1bf50e8b477a","slug":"isis-responsible-for-terrorist-attacks-in-iraqi-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने ली इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ने ली इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी
एजेंसी/ काबुल
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
ISIS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान राजधानी काबुल में स्थित इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। बता दें कि एक के बाद एक हुए धमाकों और गोलीबारी ने सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने इराकी दूतावास के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसके बाद आसपास मौजूद आम नागरिकों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाया गाया। हालांकि इस हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएस ने अपनी आधिकारिक न्यूज एजेंसी ‘अमाक’ के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस के मुताबिक 2 आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इराकी दूतावास में यह आतंकी हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे हुआ।
विज्ञापन