ISIS ने जारी किया ब्रिटिश नागरिक के कत्ल का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों द्वारा एक ब्रितानी नागरिक के कत्ल को ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अमेरिकी राष्ट्रपति ने बर्बर कहा है।
कैमरन ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा, ''यह शैतानी काम है। कातिलों को सजा दी जाएगी, भले ही इसमें कितना भी वक्त लगे।''
उन्होंने कहा कि डेविड हेंस के परिवार ने असाधारण साहस दिखाया है। 44 वर्षीय हेंस पर्थ के रहने वाले हैं और दो बच्चों के पिता हैं। सहायता मिशन पर गए हेंस को पिछले साल सीरिया में अपहृत कर लिया गया था।
इससे पहले ब्रितानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह इस्लामिक स्टेट के कथित वीडियो की आपात स्तर पर जांच कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी एक बयान जारी कर इस हत्या को 'बर्बर' कृत्य करार दिया है।
ओबामा ने कहा, ''इस दुख की घड़ी में अमेरिका अपने करीबी दोस्त और सहोयगी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम इस कृत्य को करने वालों को सजा दिलाने के लिए ब्रिटेन और उस क्षेत्र एवं पूरी दुनिया के अन्य देशों के साथ व्यापक गठबंधन बनाने का काम करेंगे।''
ब्रितानी इमाम ने की निंदा
इसी बीच ब्रिटेन के वरिष्ठ इमाम और ब्रितानी मुस्लिम समुदाय ने इस हत्या की निंदा की है। लीड्स के मक्का मस्जिद के इमाम डॉ. कारी आसिम ने कहा, ''ब्रितानी नागरिकों पर हमला ब्रिटेन पर हमला है और आईएस आतिंकियों के इस कृत्य की निंदा करते हैं।''
इस्लामिक स्टेट ने अमेरिकी पत्रकार स्टीवेन सोटलॉफ के कत्ल के वीडियो में अमेरिकी हवाई हमले बंद न होने की स्थिति में हेंस के कत्ल की धमकी दी थी।
इस्लामिक स्टेट के जेहादियों ने इससे पहले दो अमेरिकी पत्रकारों जेम्स फॉली और स्टीवेन सोटलॉफ़ का सिर क़लम करने का वीडियो जारी किया था।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने वीडियो के सही होने की पुष्टि की थी। ब्रितानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि हेंस के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।
कल ही डेविड हैंस के परिजनों ने विदेश मंत्रालय के जरिए जारी किए गए बयान में इस्लामिक स्टेट से उनकी जान न लेने की अपील की थी।
हेंस के कत्ल के वीडियो में अगवा किए गए एक और ब्रितानी नागरिकी की हत्या की धमकी दी गई है।